[दीवान]चैनल,पैकेज और इन सबके बीच तुम्हारा होना

Rakeshराकेश rakeshjee at gmail.com
Thu Jan 3 10:59:37 IST 2013


शानदार विनीत

2013/1/3 vineet kumar <vineetdu at gmail.com>

> चैनल आएंगे
> तुम्हारी तकलीफों, संघर्षों,गुस्से के साथ नजर आएंगे
> हां में हां मिलाएंगे
> सत्ता,सरकार,प्रशासन को
> कटघरे में घसीटेंगे
> एनफ इज एनफ और
> वी वॉन्ट जस्टिस लिखे पोस्टर को
> लगातार जूम इन करके दिखाएंगे
> फिर खोजेंगे कुछ फोटोजेनिक चेहरे
> जिनके बीच खपा सकें
> चड्डी,डियो, नैन मट्टका बाइक के विज्ञापन
>
> <http://4.bp.blogspot.com/-iUNpcZcLHvg/UOSE9jsLFFI/AAAAAAAADac/qSrK34hCLe8/s1600/A-silent-protest-in-Mumba-0.jpg>
> फिर तुम्हारे मुंह के आगे रखेंगे माइक
> जिनके लोगो होंगे मेरी आंखों के सामने
> तुम जज्बात में अपनी बात कहती जाओगी
> मुठ्ठी तन जाएगी तुम्हारी और गर्दन की
> हल्की हरी नसें साफ उभर आएगी
> तुम हम मर्दों से नफरत के एक के बाद
> एक शब्द बोलोगी
> हममे मे से कुछ अपने हिस्से की गाली, कठोर शब्द चुनकर
> भावनाओं में घोलकर मुलायम और हल्का करने की कोशिश करेंगे.
>
> मोतिहारी में बैठी तुम्हारी मां देख-सुन रही होगी तुम्हारी ये बाइट
> बलिया में पापा को भीतर ही भीतर गर्व हो रहा होगा.
> मुरैनावाली मौसी निक्कू को तुम्हारे जैसा बनाना चाह रही होगी देखकर
> मिर्चपुर की चाची के आंखों में आंसू झलक पड़े होंगे.
> काश ! सुमन को पिशाचों ने जिंदा न जलाया होता तो
> इसी की तरह बोल रही होती टीवी पर मेरी भी बेटी.
>
> तुम्हारा टीवी पर बोलना अच्छा लगता है मुझे
> अपनी ही जमात के खिलाफ सुनकर.
> अपने भीतर सांस लेती एक स्त्री के नजरअंदाज किए जाने पर
> अफसोस नहीं होता.
> नहीं लगता कि जिस मर्द के खिलाफ तुम बोल रही हो
> उसका एक हिस्सा एक स्त्री के खिलाफ भी हो जाना है.
> तो भी, मैं तुम्हें कुछ नहीं कहता हूं, टोकूंगा भी नहीं कभी
> नसीहतें देना सामंती सोच को बारीक पीसकर पेश करना है
>
> तो भी, एक बात कहूं, नसीहत नहीं, बस अपील
> तुम टीवी की इस अदा पर कभी फिदा मत हो जाना
> तुम इसके न रहने पर ऐसी ही बोलती रहना
> क्योंकि यहां तो ढलते हुए तुम्हारे आंसू, उफनता गुस्सा
> तनी मुठ्ठी और हल्की हरी नसें सबके सब
> बस एक ही चीज बन जाती है- पैकेज.
> टीआरपी, रायवलरी, सेलेबुल एलीमेंट
> का एक ऐसा जाल
> जिसके बीच तुम्हारे आंसू सूखकर एक हल्की रेखा रह जाएगी
> तुम्हारा गुस्सा भस्म होकर गर्दा-धूल बनकर उड़ जाएंगे
> तनी हुई मुठ्ठियों में कंडोम के पैकेट,प्रेग्नेंसी मशीन थमाकर
> सबसे आजाद करार दिए जाने का खुला खेल होगा
> हल्की हरी नसें बदल जाएगी लैपटॉप की एक और खूबसूरत रंग में..
> डियो,लैपटॉप,चड्डी,शेविंगक्रीम के बीच
> टेस्ट चेंजर के रुप में एक दूसरी पैकेज
> तुम्हें चैनल का विज्ञापन भर नहीं होना है न.
> _______________________________________________
> Deewan mailing list
> Deewan at sarai.net
> http://mail.sarai.net/mailman/listinfo/deewan
>
>


-- 
Thanks & Best Regards,

Rakesh Kumar Singh

http://blog.sarai.net/users/rakesh/
http://haftawar.blogspot.com
http://safarr.blogspot.com
http://sarai.net
http://sarokar.net

Ph: +91 8182004461, 9811972872

''सबसे ख़तरनाक होता है हमारे सपनों का मर जाना''

                                                           - पाश
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20130103/35d99455/attachment-0001.html>


More information about the Deewan mailing list