[दीवान]शुक्राणु न बनने की कमी से ग्रस्त मर्द समाज
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Mon Oct 21 22:51:05 CDT 2013
दिल्ली-एनसीआर से बाहर कदम रखिए नहीं कि पूरा मर्द समाज आपको यौन दुर्बलता,
शुक्राणु न बनने या कमी से ग्रसित, स्वप्नदोष, शीघ्रपतन, ठांसकर खाने पर भी
देह में नहीं लगने की बीमारी से ग्रसित नजर आएगा..इन मर्दों के प्रति थोड़े
भावुक हुए नहीं कि सवाल उठेगा कि- क्या यही मर्द यौन हिंसा करते हैं, परिवार
की इज्जत की खातिर बंदिशें लगाते हैं, बहू-बेटी-बहन की इज्जत का ठेका लेते
हैं. शर्तिया इलाज से पटे बैनर-पोस्टर,होर्डिंग्स और सबसे ज्यादा दीवारों पर
लिखे इन विज्ञापनों में मर्द जितना लाचार-कमजोर-असहाय और बीमार नजर आता है,
दुनिया की किसी और किताब में शायद ही नजर आए.. इधर विज्ञापन के हिसाब से सोचें
तो एनसीआर के बाद से बिहार-झारखंड तक सबसे ज्यादा दीवारों के विज्ञापन इन्हीं
शर्तिया इलाज के होंगे, मोबाइल सेवा और राजनीतिक नारों का नंबर बाद में आएगा.
फिर भी है कि देश पितृसत्ता के अधीन है और पौरुष की रक्षा लाखों स्त्रियां
इनकी खातिर आंत में अनाज नहीं डालती, व्रत रखती हैं..आप ही बताइए न,
शुक्राणुओं की कमी और न बनने की बीमारी से ग्रसित ये मर्द देश को कैसे
सुपरपावर बनाएंगे.
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20131022/d16fb399/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list