[दीवान]और चुनाव धूल-धक्कड़,मैंदान से तकनीक से लैस एयर कंडीशन कमरे में जा पहुंचा..
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Fri Nov 7 23:49:24 CST 2014
[image: Vineet Kumar's photo.]
<https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10204857077164412&set=pcb.10204857078324441&type=1>
[image: Vineet Kumar's photo.]
<https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10204857077764427&set=pcb.10204857078324441&type=1>
[image: Vineet Kumar's photo.]
<https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10204857078084435&set=pcb.10204857078324441&type=1>
देर रात REAL HEROS: ORDINARY PEOPLE EXTRAORDINARY SERVICE किताब के लिए
राजदीप सरदेसाई का लिखा परिचय पढ़ रहा था. किताब की भूमिका रिलाएंस फाउंडेशन
की चेयरपर्सन नीता एम.अंबानी ने ऑस्कर वाइल्ड की पंक्तियों को शामिल करते हुए
लिखी हैं. ये किताब दरअसल सीएनएन-आइबीएन की ओर से अलग-अलग क्षेत्र के चुने गए
उन 24 हीरो पर लिखी गई है जो अपने-अपने क्षेत्र में काम करते हुए समाज के लिए
मिसाल कायम की है.
राजदीप की ताजातरीन किताब 2014 THE ELECTION THAT CHANGED INDIA घर तक पहुंचे
इसके पहले इस किताब में छोटे से लिखे इस परिचय को पढ़ना बेहद जरूरी लगा. नीता
एम अंबानी का साधारण व्यक्ति की परिभाषा भी...तो ये दोनों चीजें पढ़कर जब सोया
तो मेरी आंख खुलने के कुछ देर बाद ही राजदीप की ये नई किताब भी आ गयी..मन अभी
से ही लुकबुका रहा है कि सब कुछ छोड़-छाड़कर शुरु से आखिर तक के पन्ने पढ़
डालूं..दो दिन तक कमरे में पैक होकर..लेकिन गृहस्थी का जंजाल ऐसा..खैर,
किताब की भूमिका में राजदीप लिखते हैं- मेरे लिए एक और दिलचस्प बात रही कि जब
मैं इस किताब के सिलसिले में लोगों से बात कर रहा था तो मुझे कई उन नौजवानों,
पुरुष-महिलाओं से मिलने का मौका मिला जो बीजेपी की पूरी रणनीति को तकनीक के
स्तर पर अमली जामा पहनाने में जुटे थे. उनमे से कई तो आइआइएम और आइआइटी से
पढ़े पुराने लोग भी थे जिन्होंने अपनी मोटी सैलरीवाली नौकरी छोड़कर पूरी तरह
इस काम में जुटे थे. उनके लिए ये चुनाव उसी तरह से था कि आप एक बिजनेस स्कूल
में हो और आपको एक कॉर्पोरेट मैनेजमेंट प्लान करनी है. और ये मानने में कोई
हैरानी नहीं होनी चाहिए कि तब बीजेपी का मिशन 272 की पूरी रणनीति एक बिजनेस
वेन्चर जैसी हो गई थी..यहां तक कि जातिगत समीकरण भी पूरी तरह प्रोफेशनल एप्रोच
से देखे-समझे जाने लगे थे. मैं एक ऐसे नौजवान से मिला जो हर जाति की बाकायदा
एक्सेल सीट लेकर घूम रहा था और उसमे ये भी जानकारी शामिल थी कि किसने इसके
पहले के चुनाव में किसे वोट दिया..सड़कों,गलियों और धूल-धक्कड़ से भरे मैंदान
का चुनाव तकनीक की ताकत और ऐसी स्ट्रैटजी से साफ-सुथरे एयर कंडीशन कमरे से
लड़े जा रहे थे..पेज नं.- XV
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20141108/f2499737/attachment-0001.html>
More information about the Deewan
mailing list