[दीवान]संसद से भी श्रेष्ठ न्यूजऑवर, लोकसभा अध्यक्ष से भी महान अर्णव

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Mon Aug 10 11:11:31 CDT 2015


<http://4.bp.blogspot.com/-fM_PIKaNMwo/VcjM0_aAyUI/AAAAAAAARnA/_57AdOa4laY/s1600/Screen%2BShot%2B1937-05-19%2Bat%2B9.31.52%2Bpm.png>

ये पार्लियामेंट नहीं है, न्यूजऑवर है. आप यहां वो सब न करें जो आप संसद में
किया करते हैं. अर्णव गोस्वामी ने कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार को बुरी तरह
झाड़ते हुए कहा.
आज के न्यूजऑवर में अर्णव ने न्यूजऑवर को संसद से कहीं ज्यादा बेहतर बताया और
एक तरह से अपने को लोकसभा अध्यक्ष से भी ज्यादा महान वो इस बात की तरफ ईशारा
है कि संसद से कहीं ज्यादा बेहतर बहस और जनता के पक्ष में बात टीवी पर हुआ
करती है.
आपको शरद यादव का लोकसभा में दिया गया वो वक्तव्य याद नहीं आता जब उन्होंने
अर्णव को ही टार्गेट करके कहा था- इस बक्से से हम मुक्ति दिलाओ, आपको क्या
लगता है कि ये देश इसी से चलता है ?

आज का अर्णव का ये वक्तव्य एक तरह से शरद यादव के वक्तव्य का जवाब है कि जब आप
संसद में बहस चलने नहीं दोगे तो हमारा तो काम ही है टीवी से देश चलाने का.
अर्णव का राष्ट्रप्रेम इस बात को लेकर विचलित हुआ है कि भूटान जो दुनिया का
सबसे नया लोकतंत्र है, उनके सामने सांसदों ने देश की इज्जत मिट्टी में मिला
दी. ‪#‎मीडियामंडी‬
<https://www.facebook.com/hashtag/%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A5%80?source=feed_text>
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20150810/ecf44108/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list