[दीवान]सबका मालिक एक( एप्पको )

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Sun Aug 30 10:12:43 CDT 2015


एप्पको को अब इस बात को प्रचारित करने की दिशा में काम करने की जरुरत है कि
अकादमिक, कला एवं ज्ञान के विविध क्षेत्रों में जिन लोगों को संस्थान की
कुर्सी पर बिठाया जा रहा है, जिन लोगों की नियुक्ति की जा रही है, वो सामान्य
मनुष्य नहीं, अवतारी पुरुष हैं और उनकी आलोचना करनेवाले न केवल भारतीय को
बल्कि ब्रह्मांड के किसी भी जीव को पाप लिखेगा. ये जो अमेरिका के सौ से भी
ज्यादा बेहतरीन अकादमिक,बुद्धिजीवियों ने भारत में निवेश करने से पहले
प्रधानसेवक के कार्यकाल में जो राष्ट्र निर्माण हो रहा है, उनकी भरपूर आलोचना
करते हुए निवेश के पहले सिलिकन वैली को आगाह किया है, एप्पको को उन्हें भी
पापकर्म के दायरे में लाकर पीआरगिरी करनी होगी.

साल २००८-०९ से एप्पको गुजरात वायब्रेंट के नाम पर जिस तरह गुजरात के तत्कालीन
मुख्यमंत्री और अब देश के प्रधानसेवक की ब्रांडिंग करता रहा, उसका असर हमारे
सामने है. चौबीस घंटे के भीतर अठारह हजार गुजरातियों को उत्तराखंड़ की तबाही
से उनके प्रताप से बाहर निकालने की खबर प्लांट की, उसका असर ये है कि लोग
उन्हें सामान्य मनुष्य नहीं, अवतारी,विकास पुरुष मानने लगे. अब सीजन टू में
एप्पको का काम है कि वो उनके और उनकी सरकार की ओर से चुने गए निर्देशक,
प्रोफेसर, आदि को ईश्वर का प्रतिनिधि बताकर ब्रांडिंग करें..ये काम जितनी जल्द
हो, उतना ही अच्छा नहीं तो ये दुनियाभर के अकादमिक अश्वमेघ यज्ञ के पहले ही
पाप कर बैठेंगे.
<http://www.ibtimes.co.uk/us-academics-warn-silicon-valley-narendra-modis-digital-india-programme-1517567>
US academics warn Silicon Valley of Narendra Modi's Digital India programme
<http://l.facebook.com/l.php?u=http%3A%2F%2Fwww.ibtimes.co.uk%2Fus-academics-warn-silicon-valley-narendra-modis-digital-india-programme-1517567&h=tAQH5WTEC&s=1>
In a letter the intellectuals cite risks to religious and academic
freedoms, besides civil liberties.
IBTIMES.CO.UK|BY IBTIMES UK
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20150830/ac9370e8/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list