[दीवान]रील हीरो जब हमारे रियल हीरो की तरह बात करते हैं
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Thu Jul 9 12:04:10 CDT 2015
पर्दे के हीरो जब रियल हीरो बनकर बात करते हैं:
<http://4.bp.blogspot.com/-Wt2PPD1wkw4/VZ6pVHKQmdI/AAAAAAAARg4/ypl2QTpDHBE/s1600/Screen%2BShot%2B2015-07-09%2Bat%2B10.31.04%2Bpm.png>
FTII को अगर आप प्राइवेटाइज कर देंगे तो देश के बहुत सारे टैलेंट आ ही नहीं
पाएंगे..आनेवाले समय में बहुत नुकसान हो जाएगा नए टैलेंट का. ftii में
प्रोडक्शन, डायरेक्शन को लेकर जो ट्रेनिंग दी जाती है, काफी महंगी होती है.
इसको प्राइवेट कर देंगे तो आम स्टूडेंट जिसकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं
होती, वो तो प्राइवेट होने पर इसकी फीस ही नहीं दे पाएगा. ये संस्थान उसके
अगेंस्ट चला जाएगा. ऐसा तो होना नहीं चाहिए.- नवाजुद्दीन सिद्दीकी'
( वैसे रणवीर कपूर से लेकर कल्कि,किरण राव, नवाजुद्दीन तक के नए लोग गजेन्द्र
चौहान की नियुक्ति के खिलाफ जिस तरह से खुलकर सामने आ रहे हैं, सच में कोई फेक
युधिष्ठिर ही इतनी भद्द पिटने पर कुर्सी से चिपका रह सकता है. नहीं तो याद
कीजिए महाभारत का यक्ष की ओर से पूछे गए सवाल का इनका उत्तर- महाजनों येन गतः
स पन्थः..लेकिन
नहीं फ़िल्म इंडस्ट्री और ftii के लोग जिस रास्ते पर चले, उन पर चलना तो दूर,
रास्ता तक पता नहीं.)
#saveftii
<https://www.facebook.com/hashtag/saveftii?source=feed_text&story_id=10206803231777061>
#nofear
<https://www.facebook.com/hashtag/nofear?source=feed_text&story_id=10206803231777061>
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20150709/09251fc3/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list