[दीवान]आजतक के न्यूज एंकरों के नाचने-झूमने से होगा भारत स्वच्छः
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Sun Oct 4 08:13:51 CDT 2015
<http://2.bp.blogspot.com/-lDQlhJ8lAX4/VhEl2wXP3HI/AAAAAAAARtk/cMCeQqWo6rw/s1600/Screen%2BShot%2B2015-10-04%2Bat%2B6.31.58%2Bpm.png>
ये नजारा है देश के नंबर वन चैनल का दावा करनेवाले आजतक के प्रायोजित
कार्यक्रम सफाईगिरी का जिसके तहत सफाई के मसीहाओं को सम्मानित किया गया. इस
कार्यक्रम के तहत सिने-सितारों से लेकर उन तमाम हस्तियों को जुटाया गया जिससे
कि महफिल जम सके. महफिल जमी भी और ऐसी जमी और उत्सव का ऐसा माहौल बना कि चैनल
के न्यूज एंकर तक स्टेज पर आकर झूमने से आने को रोक नहीं पाए. गंदगी जैसे देश
की, दिल्ली की गंभीर समस्या से निबटने का चैनल का ये बिल्कुललेटेस्ट तरीका है.
दिल्ली में तेजी से फैले डेंगू को लेकर इन्हीं न्यूज एंकरों ने जब संबंधित
विभाग, राजनीतिकों से हॉट शीट पर बिठाकर सवाल करने शुरु किए थे तो दर्शको को
ऐसा लग रहा था कि असल तारनहार तो ये हैं. बाकी आम आदमी पार्टी हों या बीजेपी,
महज राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं लेकिन देश की एक गंभीर समस्या को लेकर
करोड़ों रुपये की इवेंट बना देने, प्रायोजक जुटाने और उत्सवधर्मी माहौल देने
पर आप क्या कहेंगे ?
कुछ नहीं तो आपकी जेहन में ये सवाल जरूर उठेगा कि देशभर की गंदगी को लेकर ऐसा
क्या है कि देश के नंबर वन चैनल नाचने-झूमने-गाने पर मजबूर हो जाएं. कहां गया
उनका मसीहाई अंदाज जिसे देखकर देश की ऑडिएंस बार-बार यकीन कर लेती है- इन
नेताओं से कुछ नहीं होगा, यही एंकर हमें गंदगी से, डेंगू से, भ्रष्टाचार से
मुक्ति दिलाएंगे.
सच पूछिए तो स्वच्छ भारत अभियान ने इन चैनलों को धंधे की अपनी नी दूकान सजाने
की लाइसेंस दे दिया. जो मर्जी आए, जैसी मर्जी आए, इस अभियान की आड में
कार्यक्रम कराओ और उन्हीं को मुख्य अतिथि बनाकर बुला लाओ जिनकी तरफ से ये सवाल
किए जाने हैं- हमने स्वच्छ भारत का ऐसा सपना कभी नहीं देखा था. #मीडियामंडी
<https://www.facebook.com/hashtag/%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A5%80?source=feed_text&story_id=10207406764585004>
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20151004/2e82f7d3/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list