[दीवान]आप आरएसएस का सम्मान मत कीजिए लेकिन..

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Tue Oct 6 14:55:02 CDT 2015


<http://1.bp.blogspot.com/-1gYNZB1Y4Hc/VhQm4GMOgRI/AAAAAAAARuc/Snj5AZp_fl4/s1600/Screen%2BShot%2B2015-10-07%2Bat%2B1.06.42%2Bam.png>

आरएसएस और उसके स्वयंसेवकों का मजाक उड़ाने के लिए फेसबुक पर ये तस्वीर साझा
की जा रही है और अफसोस की बात ये है कि इसे वोलोग साझा कर रहे हैं जिनके पास
आरएसएस की आलोचना के लिए तर्क की कमी नहीं है. वो चाहें तो गाय के प्रति उनके
दावे और वस्तुस्थिति पर उन्हें चुप करा सकते हैं लेकिन नहीं.


तर्क और तथ्य आधारित बात करनेवाले ऐसे लोगों ने भी मजाक उड़ाने, स्वयंसेवकों
को नीचा दिखाने के लिए उन्हीं तरीके को अपनाया जिनके वो खिलाफ रहे हैं और
जिनके इस्तेमाल किए जाने से उन्हें लगता है फेसबुक समझदार लोगों की जगह नहीं
रह गई है.


आप मत कीजिए आरएसएस का सम्मान, स्वयंसेवकों का जमकर मजाक उड़ाईए लेकिन इस
निरीह जीव ने आपका क्या बिगाड़ा जिन्हें आप इस तरह से सरेआम अपमानित करने पर
तुले हैं ? मैंने ऐसे दर्जनों नजारे देखें हैं जहां ऐसी स्थिति होने पर
गांव-कस्बे के लोग पर्दा करते हैं. पशुओं के साथ भी वही व्यवहार करते हैं जैसा
कि मनुष्यों के साथ किया जाता है. लेकिन आपकी इस हरकत से हम जैसे लोग बुरी तरह
आहत होते हैं जो आपसे तर्क, विश्लेषण और तथ्यपरक बातों की उम्मीद रखते हैं.


आपने आखिर फेसबुक के गुंड़ों से क्या अलग किया जो आए दिन फोटोशॉप की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर सर्कुलेट कर रहे हैं जिनका उद्देश्य किसी के प्रति इस हद तक
घृणा का प्रसार करना होता है कि वो शख्स लोगों के सामने पड़ जाए तो सीधे टूट
पड़ें. ये हरकत उस हताशा की तरफ ले जाता है जहां शायद शब्द, वाक्य, तर्क की
ताकत के प्रति आपका यकीं खत्म हो गया है.
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20151007/ee4c0218/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list