[दीवान]यू एन जाँच दल का खुलासा और इसके सबक

kamal mishra kissakhwar at gmail.com
Fri Apr 1 06:56:20 CDT 2016


दोस्तों,
यू एन शांति सेना के सैनिकों द्वारा मध्य अफ़्रीकी गणराज्य में सैकड़ों लड़कियों
और महिलाओं के यौन शोषण और बलात्कार की बेहद क्रूर घटनाएं उजागर हुयी है।
संयुक्त राष्ट की अपनी जाँच टीम ने इन बर्बर मामलों का खुलासा किया है। जरा
कल्पना करें कि संयुक्त राष्ट्र के अपने जाँच दल ने अगर पीड़ितों से बात कर इस
मामले को सार्वजानिक न किया होता तो क्या इस अपराध का खुलासा इस तौर से संभव
हो पाता ?

मुझे लगता है कि इस पूरे मामले में हमारे लिए भी एक सबक है। बेला भाटिया और
दूसरे कई मानवाधिकार कार्यकर्त्ताओं ने हालफिलहाल छत्तीसगढ़ की आदिवासी महिलाओं
के अर्धसैनिक बलों में तैनात जवानों द्वारा यौन शोषण और बलात्कार के बेहद
चिंताजनक मामलों को मजबूती से उठाया हैं। इस तरह की दुखद घटनाओं का मानवाधिकार
आयोग को संज्ञान ले स्वतंत्र तौर से इस मामले पर कार्यवाही करने की जरुरत है।
जिससे राज्य समर्थित यौन हिंसा से आदिवासियों की रक्षा और इस क्रूरतम हिंसा के
लिए जिम्मेवार दोषियों को उपयुक्त सजा मिल सके। फिर सैन्य बलों को अपने ही
देशवासियों के खिलाफ जो असीमित दमन के अधिकार हमने दे रखे हैं, क्या इस खुलासे
के बाद हमें उस पर भी पुनर्विचार करने की जरुरत नहीं है?

http://www.jansatta.com/international/united-nations-peacekeeping-alged-for-raping-women-in-african-country/81854/
utm_source=JansattaHP&utm_medium=referral&utm_campaign=slider4referral
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20160401/8b274e9c/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list