[दीवान]टीवी के चरित्र को असल जिंदगी में नहीं जी पायी प्रत्युषाः
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Fri Apr 1 13:10:50 CDT 2016
बालिका में आनंदी बनकर, झलकर दिखला जा में दमदार पार्टनर बनकर, सावधान इंडिया
में महिला सशक्तिकरण पर बात करते हुए और यहां तक कि बिग बॉस 7 में जिन
चरित्रों को प्रत्युषा ने जिया है, असल जिंदगी में वो इन सबसे बिल्कुल जुदा
रही होंगी.
वो चौबीस साल की किसी भी सामान्य लड़की की तरह की जिंदगी जीती आई होंगी जो एक
ही साथ चौतरफा दवाब को बर्दाश्त नहीं कर पाई और आत्महत्या के फैसले तक पहुंच
गई. रिलेशनशिप, सेेटेल्ड लाइफ, इमोशनल क्राइसिस इन सब में से कहीं के तार
गड़बड़ा गए होंगे और आज वो हमारे बीच नहीं है. हालांकि ये कहना कि उसने
आत्महत्या की है, बहुत जल्दीबाजी होगी. अभी अंतिम रिपोर्ट आने में समय लगेगा.
लेकिन दूसरी बात जो समझने की है वो ये कि हम टीवी दर्शक अपने टेलीविजन पर्दे
पर के चरित्रों को लेकर इतने आस्थावान रहा करते हैं कि उसकी असल जिंदगी को अलग
से करके देखने की जहमत उठा ही नहीं पाते. कोई राम बनकर टीवी पर आ गया तो वो
असल जिंदगी में ही हमारे लिए मर्यादा पुरुषोत्तम आ गया. कोई कृष्ण बन गया तो
हम फूल-माला से पाट देते हैं. भले ही वो लोकसभा चुनाव के लिए हमसे वोट मांगने
आया हो. हम इस बात पर वावले हुए फिरते हैं कि जो द्रोपदी होगी वो असल जिंदगी
में भी वैसी ही होगी और सीता बनी चरित्र सिगरेट कैसे पी सकती है ?
हमहीं में से कुछ लोगों ने मिहिर की टेलीविजन मौत( क्योंकि सास भी कभी बहू थी)
पर बबाल काटने लग गए, जहां बिजली चली गई, उस एपीसोड के दौरान बिजली ऑफिस तक
फूंकने पर आमादा हो गए. हम टीवी और असल जिंदगी को एक करके देखने के अभ्यस्त
रहे हैं.
प्रत्युषा की मौत को उसके चरित्र से हटकर इस दौर को गंभीरता से समझने की जरूरत
है. इस सवाल पर बार-बार सोचने की जरूरत है कि आखिर वो कौन से मोड आते हैं जहां
हमें मौत के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता और अगर हत्या भी की जाती है तो फिर
सशक्तिकरण का सवाल टीवी से चूकर जिंदगी से कहां गायब हो जाते हैं.
प्रत्युषा अगर अपने चरित्र का थोड़ा हिस्सा भी असल जिंदगी में जी रही होती तो
प्राथमिक तौर पर ही सही, आत्महत्या के सवाल के सिरे से न तो बात करने की जरूत
पड़ती और न नौबत आती. टीवी के गिने-चुने संतुलित चरित्रों में से रही है आनंदी.
( एनडीटीवी इंडिया पर दिए गए फोनो का मूल भाव. शुक्रिया सर्वप्रिया बात करने
के लिए)
[image: Vineet Kumar's photo.]
<https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10208701465751724&set=pcb.10208701466751749&type=3>
[image: Vineet Kumar's photo.]
<https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10208701473631921&set=pcb.10208701466751749&type=3>
[image: Vineet Kumar's photo.]
<https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10208701473871927&set=pcb.10208701466751749&type=3>
Like <https://www.facebook.com/vineetdu#>Show more reactions
Comment <https://www.facebook.com/vineetdu#>Share
<https://www.facebook.com/vineetdu#>
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20160401/30e86739/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list