[दीवान]लगेगा प्रधानमंत्री ग्लोबल सम्मिट में नहीं, अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा पकड़ने गए हैंः
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Fri Feb 5 23:26:39 CST 2016
जिन-जिन देशों में हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ग्लोबल सम्मिट या
बुलावे पर गए हैं, मीडिया में खासकर न्यूज चैनलों पर उनकी कवरेज देखते आए हों
तो आपको हिन्दी फिल्म गदर, एलओसी, बार्डर और सिंघम का बार-बार ध्यान आएगा. मैं
तो इन कवरेज से गुजरते हुए मिलना के लिए बीच-बीच में यूट्यूब पर इन फिल्मों की
वीडियो क्लिप देख लेता हूं.
फिर आपको शक होगा कि ये अडमनबरा या न्यूयार्क का नजारा है या फिर किसी चुनावी
रैली को संबोधित किए जाने का दृश्य है. 2015 की कवरेज पर गौर करेंगे तो आप
पाएंगे कि लगभग सारी सम्मिट का पैटर्न एक सा है जिसमे ऑफिशियल मीट से जुड़ी
सूचनाओं, गतिविधियों को कमतर करके उन प्रायोजित कार्यक्रमों पर धुंआधार कवरेज
जारी रहती है जिसे कि उस देश में रहनेवाले प्रवासी भारतीय और भाजपा समर्थक
आयोजित करते हैं. एक में तो भारतीय जनता पार्टी के बैनर लगातार दिखाए जाते रहे.
जी न्यूज के लिए ये गर्व की बात हो सकती है कि ब्राजील की धरती पर वो अकेल
ट्रांसनेशनल चैनल है जो नरेन्द्र मोदी के ठहरने की जगह और वहां उनके घुसने के
दृश्य को कवर कर सका लेकिन इस देश के लिए तो डूब मरनेवाली बात है जहां आठ सौ
से भी ज्यादा चैनल हैं और कोई वहां नहीं पहुंच सका या पहुंचने की जुगाड़ नहीं
बिठा सका.
मीडिया ने ग्लोबल सम्मिट के नाम पर दर्शकों को क्या दिखाया, कैसा रहा उसका
रवैया, इन सब पर विराज स्वैन ने विस्तार से बात की. चर्चा में हमें भी शामिल
किया. मौका मिलेगा तो सुनिएगा और इसके पहले के दस एपीसोड को सुनते हुए आप जरूर
महसूस करेंगे कि कितने सारे मुद्दे को न्यूज चैनलों ने कवरेज के नाम पर
ग्राफिक्स और प्लेट्स बनाकर निबटा दिया.
एक बार फिर से शुक्रिया न्यूजलांड्री, विराज..इस बातचीत में हमें शामिल करने
के लिए..
<http://www.newslaundry.com/2016/01/30/global-summits-where-are-we-going-episode-11-how-did-the-indian-media-fare/>
Global Summits: Where are we going? Episode 11: How did the Indian media
fare?
<http://l.facebook.com/l.php?u=http%3A%2F%2Fwww.newslaundry.com%2F2016%2F01%2F30%2Fglobal-summits-where-are-we-going-episode-11-how-did-the-indian-media-fare%2F&h=KAQEEOmzC&enc=AZMTKeVYeK9jqKrJtUHmBPlYFDruHk961cnJ1Hzl9KHCxelDB06DwiMB430udrHkHH74Z4ByX2xaAoL4wtGdPJJ8uGsD0TPZi163Zv4w1y3KfVvRL_kIx7QuoQMr2K31J_ngf7dN7G8Cjvy1_za9H9CoXIlPO2VSrGSbllSbglHmtfaDzS9z4_AAnJbaCkZrKLc&s=1>
This piece is a gift to you paid for by the subscribers of NL. Subscribe to
Newslaundry.
NEWSLAUNDRY.COM|BY BIRAJ SWAIN
link-
http://www.newslaundry.com/2016/01/30/global-summits-where-are-we-going-episode-11-how-did-the-indian-media-fare/
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20160206/b69ee164/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list