[दीवान]अगले अंक में माफी मांगेंगे देहरादून डिस्कवर के संपादकः

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Wed Feb 10 10:59:19 CST 2016


दोस्तों ! पिछले दिनों ने फेसबुक पर राहुल( Rahul Kotiyal
<https://www.facebook.com/kotiyal>) ने हरीश मैखुरी की हरकत को हम सबसे साझा
करते हुए लिखा था कि इस शख्स ने रविश कुमार की पोस्ट को अपने नाम से छपवा
लिया. इस बात का मैंने भी अपनी टाइमलाइन पर साझा करते हुए लिखा था कि ये
शर्मनाक है.

आझ दि क्विंट वेबसाइट ने देहरादून डिस्कवरी के संपादक दिनेश कंडवाल से बातचीत
की. इस पूरे मामले में मेरा पक्ष भी प्रकाशित किया. ये जरूर है कि मुझ सिकंस
के लिए वेबसाइट ने प्रोफेसरजैसे अति भारी-भरकम शब्द का प्रयोग कर दिया. आप इसे
नजरअंदाज करते हुए देहरादून डिस्कवरी के संपादक की इस बात पर गौर करें कि अगले
अंक में वो इस संबंध में माफी मांगने जा रहे हैं. इस बीच जनाब मैखुरी ने अपना
मोबाईल फोन स्विच ऑफ कर लिया है.

आप-हम इसी तरह आसपास की हरकतों पर नजर बनाए रखेंगे तो चीजें बदल सकती है. बाकी
जिन्हें ये कुकर्म भी राष्ट्र निर्माण का हिस्सा लग रहा था वो अपनी इस समझ को
मजबूती देते रहें..

<http://hindi.thequint.com/india/2016/02/10/a-dehradun-magazine-plagiarised-ravishs-article>
इन्होंने रवीश कुमार का ब्लॉग चुराया: फिर अपने नाम से छपवाया
<http://l.facebook.com/l.php?u=http%3A%2F%2Fhindi.thequint.com%2Findia%2F2016%2F02%2F10%2Fa-dehradun-magazine-plagiarised-ravishs-article&h=0AQF8ds-R&enc=AZPwTdpk1SrJfYcbj2gcKklW9ENGk8_HcOJwDWuecW8KtvZKpPlqqvPA2r5tlQhGvcB9jic3K_qvYEvMfeOzW43c9HR9uwJ1iDcHjmTw3wSem05BgxyUKS4-0_aiBqVH4vG4EKFWYl3yBOUMsF2cMJ8eB-pJZLxhHLNH8t5nkM2E65QDngEFHGRQrx-qbdidAMg&s=1>
देहरादून से छपने वाली पत्रिका ने रवीश कुमार के ब्लॉग से चुराए गए आलेख को
किसी अन्य लेखक की बाइलाइन के साथ छाप दिया.
HINDI.THEQUINT.COM
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20160210/8dcbc495/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list