[दीवान]सर, आपको कैसा लग रहा है ..
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Fri Feb 19 06:18:15 CST 2016
गांधी तेरे देश में
जिस चैनल को सोशल मीडिया अब छी मीडिया नाम दे चुका है, मैं उसी चैनल के
मीडियाकर्मी की वीडियो देख रहा हूं. सुर्ख गुलाब देने के बाद स्टूडेंट पूछ रहे
हैं- सर, आपको कैसा लग रहा है और ये लाज से सिर तक नहीं उठा पा रहे हैं. आमतौर
पर दहाड़ने के अंदाज में पीटीसी करते, एंकरिंग करते मीडियाकर्मी को आपने आखिरी
बार लजाते हुए, शालीनता से सिर झुकाते हुए कब देखा था ? संभव है कि स्टूडेंट
गुलाब देकर पूछने के बजाय आपलोगों को शर्म नहीं आती, ऐसा दिखाते हुए टाइप से
बात करते तो इसी मीडियाकर्मी की भाषा से लेकर बॉडी लैंग्वेज तक बदल जाती..लेकिन
लाचारी में ही सही, जिस अंदाज में ये झेंप जा रहे हैं, मुझे ये वीडियो किसी भी
रोमांटिक वीडियो क्लिप से ज्यादा खूबसूरत और किसी खबर का असर टाइप की स्टोरी
से ज्यादा असरदार लग रही है. इस वीडियो में ओएलएक्स, मिन्त्रा जैसी कंपनियों
के विज्ञापन की बड़ी संभावना है या फिर किसी चैनल की प्रोमो ही- आप जनता से
सवाल लेना चाहेंगे या फूल..
लाल गुलाब से न हों शर्मसार, जनता का दें साथ..
<https://www.youtube.com/watch?v=NuNa8M_Jpok>
With Love from JNU to all such corporate media houses. #ZeeNews #TimesNow
#NewsX <https://www.youtube.com/watch?v=NuNa8M_Jpok>
This is what our nationalism teaches us.....
YOUTUBE.COM
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20160219/a01f69ae/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list