[दीवान]लंपट एंकरों ने अपनी लंपटता आप पर शिफ्ट कर दीः

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Fri Feb 19 23:14:02 CST 2016


आपका न्यूज एंकर शालीन होता, जहीन होता, ढंग से पढ़ा-लिखा होता, कम संसाधनों
में जीनेवाला होता तो आप दर्शकों में ऐसी नागरिक समझ विकसित करता कि आप सच्चे
अर्थों में देश के प्रति संवेदनशील होते. मुद्दों की गहराई और स्थितियों पर
आपका विवेक काम कर रहा होता. वो आपमे यकीन भर पाता कि पैसे से ही सबकुछ नहीं
हो जाता. एक सभ्य और बेहतर समाज ज्ञान पर टिका होता है. आप चीजों को
स्याह-सफेद में बांटने की जल्दीबाजी करने के बजाय ठहरकर ग्रे एरियो को समझने
की कोशिश करते. आप खुद भी व्यक्ति स्तर की पहचान बना रहे होते और बना रहे
लोगों की इज्जत करते. आप ऐसी भीड़ कभी नहीं बनते जिसे देखकर डर लगे..

लेकिन आपके न्यूज एंकर्स ने जो न्यूजरूम को बूचड़खाने में बदल दिया है. जो खुद
न्यूजरूम में चीखते-चिल्लाते हैं. चाय के ठीए पर महिला मीडियाकर्मियों को लेकर
भद्दे-भद्दे कमेंट करते हैं, कुंठा में जीते हैं, अपनी लंपटता आप पर शिफ्ट कर
दी. अब वो जो कुछ भी करेंगे, सब देशभक्ति के खाते में चला जाएगा. जो उसका
विरोध करेगा, उसके लिए उन्हें कुछ नहीं करना होगा. आप भीड़ ही उनसे निबट लेंगे.

आप सोचिए कि इन न्यूज एंकरों ने आपको अपना कैसा ग्राहक बना दिया जो खुद के
खिलाफ जाकर न्यूज के दुकानदारों का पक्ष ले सकता है. इन्हें कल फिर से रामनाथ
गोयनका पत्रकारिता सम्मान, बेस्ट एंकर का सम्मान मिल जाएगा लेकिन आपका सम्मान
जाता रहेगा.
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20160220/2d8fe87e/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list