[दीवान]नए मीडियाकर्मियों को अपने एक-एक इंच के लिए संघर्ष करना होगाः रवीश कुमार

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Sun Feb 21 12:29:20 CST 2016


नए मीडियाकर्मियों को अपने एक-एक इंच के लिए संघर्ष करना होगाः

जब मैं संबित महापात्र से बात करता हूं तो मैं सिर्फ संबित महापात्र से बात
नहीं कर रहा होता बल्कि भाजपा के उस प्रवक्ता से बात कर रहा होता हूं जो कि इस
देश के लाखों लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं. मैं उनकी बात से असहमत हो सकता
हूं, सवाल कर सकता हूं लेकिन बेईज्जत करने का हक मुझे किसने दे दिया ? आखिर
मैं कौन होता हूं उन्हें इन्सल्ट करनेवाला..

भाजपा और कांग्रेस को तकरीबन 500 रिपोर्टर कवर करते हैं. लोग जानना चाहते हैं
कि आखिर एक सरकार के बदलने से राजनीतिक स्थिति कैसे बदलती है..लेकिन उन पांच
सौ में से कितने लोग कितनी स्टोरी रोज फाइल करते हैं, कितनी स्टोरी आप तक आती
है ?

इसमे कोई दो राय नहीं कि एक से एक पॉलिटिकल रिपोर्टर इस इन्डस्ट्री में हैं
लेकिन ये भी सच है कि एक समय के बाद वो नागरिकों के लिए काम करने के बजाय अपने
को सत्ता के करीब कर लेते हैं. वो उनकी जुबान बोलने लग जाते हैं. अब आप ही
देखिए न, एबीवीपी के जिन तीन कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया, एक पत्रकार ने
ट्वीट किया कि दो इतिहास के छात्र हैं जो कि पूरी तरह गलत सूचना है..दो
इकॉनमिक्स के छात्र हैं. इतनी बेसिक जानकारी को लेकर झोल है.

पूरी बातचीत के लिए नीचे की लिंक पर चटकाएं-


http://thewire.in/2016/02/21/ndtvs-ravish-on-the-dark-world-of-news-television-22267/
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20160221/37dea44b/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list