[दीवान]तथाकथित सभ्य समाज में पैदा हो रहे हैं साइबर गुंडेः
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Thu Jun 16 08:31:04 CDT 2016
इससे पहले शरण्या की जिंदगी बेहद खूबसूरत थी. वो खुद एक बेहद चंचल-बिंदास और
खुशमिजाज लड़की रही है. लेकिन उसने जब अपनी सबसे खास दोस्त के मोबाईल पर
व्हॉट्स अप मैसेज पढ़े तो सन्न रह गई. शरण्या के बारे में कितनी घटिया, घिनौनी
और आपत्तिजनक बातें आपस में लोग किया करते हैं..ये जानकर उसे गहरा सदमा पहुंचा
और उसे इन सबसे उबरने में लंबा वक्त लग गया और अब भी उसे याद आ जाती है ये
सारी बातें.
मुंबई की सोलह साल की अनिता ने तो आत्महत्या तक की कोशिश की जब उसके अपने ही
क्लासमेट ने उसकी एक तस्वीर के बिना पर ब्लैकमेल करना शुरू किया. उसने अनिता
की उस वक्त की तस्वीर उतार ली थी जब वो किसी पार्टी में अपने कपड़े बदल रही
थी. वो इस तस्वीर को दिखाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश करने लगा और शारीरिक संबंध
बनाने के लिए उस पर दवाब बनाने लगा.
ये सारी घटनाएं उन पब्लिक स्कूल के बच्चों, उच्च मध्यवर्ग के टीनएजर्स के बीच
हो रही हैं जिन पर उनके मां-बाप बेहतर इंसान बनाए जाने के नाम पर सलाना लाखों
में खर्च कर रहे हैं. उन्हें उस समाज से दूर रखने की कोशिश करते हैं जो कम
साधन और गरीबी के कारण पहले ही संस्कारहीन करार दे दिए जाते हैं.
ओपन मैगजीन की कवर स्टोरी साइबर बुलीज ( एन पी उल्लेख की स्टोरी) की ये स्टोरी
आप पढ़ेंगे तो आपको साइबर की एक दूसरी दुनिया से परिचय होगा. एक ऐसी दुनिया
जिसे मासूमियत, एलीट, हाय-फाय, सभ्य आदि कई नामों से जाना जाता है लेकिन जिनके
भीतर एक बेहद की क्रूर गतिविधि जारी है. अभी वर्चुअल स्पेस पर हमलोगों को जो
दिन-रात गालियां मिलती हैं, उसकी व्याख्या आमतौर पर इस रूप में भी कर दी जाती
है कि ये कुछ पढ़ते-लिखते नहीं, सभ्य नहीं हैं. लेकिन आप इस पीढ़ी के लिए क्या
कहेंगे ?..और कल्पना कीजिए कि ये देश के तमाम सवालों के साथ वर्चुअल स्पेस में
उतरेंगे तो जनतंत्र की शक्ल कैसी होगी ?
http://www.openthemagazine.com/article/india/cyber-bullies
<http://l.facebook.com/l.php?u=http%3A%2F%2Fwww.openthemagazine.com%2Farticle%2Findia%2Fcyber-bullies&h=HAQGNWszoAQF-XiAK-ZcCmDnegC3iDjdYTpAeXVK_s75mBw&enc=AZO3UCVmgG__i49ZBBbgiI68wxQgryFDvrEl_Rjh16xWQ9n9zzsyAt8Xv0fjrl4lxQqJbqsaeCMvBHhOiTFal8UKRkQhlWPJ6GA4AXYlf_Vr5524s21NZaWcDqXHU5rEa-tFXx1haQOgcIOfE4jo7IEWbsSwQQ7UUXqn-4aBVMkW_XG-f2McETlELHaBGo3n5lw&s=1>
[image: Vineet Kumar's photo.]
<https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10209295239155688&set=pcb.10209295240555723&type=3>
[image: Vineet Kumar's photo.]
<https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10209295239635700&set=pcb.10209295240555723&type=3>
[image: Vineet Kumar's photo.]
<https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10209295240115712&set=pcb.10209295240555723&type=3>
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20160616/3e4a9be9/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list