[दीवान]आपके टीवीवाले महादेव आखिर कहां गए ?
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Mon Mar 7 07:03:50 CST 2016
कल शाम से ही महाशिवरात्रि के पावन मौके पर फेसबुक टाइमलाइन पर शिव की अलग-अलग
गेटअप, पोज और गेस्चर में वर्चुअल मित्रों की ओर से एक के बाद एक तस्वीरें
ठेलने की प्रक्रिया जारी है. गूगल इमेज से तस्वीरें खोदने के चक्कर में वो
दूरदर्शन के ऊं नमः शिवाय तक की यात्रा कर आए लेकिन इन सबमे जो मिसिंग है वो
ये कि
लाइफ ओके के देवो के देव महादेव सिरे से गायब है. ग्राजिम इंडिया के मॉडल रहे
मोहित रैना की वो पैकवाली देह कहीं नहीं है. टीवी का महादेव सोशल मीडिया से गायब
है. नहीं तो साल 2011 में लाइफ ओके पर जिस बाजे-गाजे के साथ देवो के देव
महादेव सीरियल की शुरूआत हुई और उसी अंदाज में लोकप्रियता बढ़ी, ये महादेव
देखते-देखते कावंडियों के ब्रांड एमेस्डर हो गए. साल 2013-14 में मैंने दिल्ली
में ही कम से कम बीस ऐसे शिविर देखे होंगे जहां महादेव बने मोहित रैना की
तस्वीर, होर्डिंग, कटआउट लगे हैं. दो-चार नजारे ऐसे भी कि लोग-बाग उन पर ही
पत्र-पुष्प चढ़ा रहे थे. कई शिविरों में इस सीरियल के एपीसोड सीडी के जरिए
चलाए जा रहे थे. उस वक्त कुछ-कुछ वैसा ही लगा था जैसे कि सत्यमेव जयते के जरिए
देश की सारी समस्याओं का हल हो जाएगा और महादेव की ये छवि इतनी स्थिर हो जाएगी
कि बाकी की तस्वीरों की वरायटी विलुप्त हो जाएगी. लेकिन
हमने कई मामलों में देखा है कि टीवी जिस आक्रमकता से दर्शकों, लाभार्थियों के
बीच अपनी पकड़ बनाता है, वो पकड़ उतनी ही तेजी से फिसल जाती है. आपको गढ्ढे
में गिरा प्रिंस याद है जिसे कि जी न्यूज ने लगातार अडतालीस घंटे से भी ज्यादा
लाइव कवरेज दिखाया था..अभी कहां है, क्या कर रहा है, कुछ अता-पता नहीं.
ये बात मैं बस इसलिए कह रहा हूं कि हम और आप टीवी कंटेंट को आधार बनाकर जो
मरने-मारने पर उतारू हो जा रहे हैं, उसका समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र बिल्कुल
अलग है. वो आपसे आपकी स्मृति तो छीन लेगा लेकिन जो स्मृति बनाने की कोशिश
करेगा, उसकी उम्र बहुत कम होगी. ऐसे में छवि, विचार, कला और ज्ञान का सोता
टीवी के अलावा भी कई जगहों से फूटते रहने चाहिए.
[image: Vineet Kumar's photo.]
<https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10208403675747160&set=pcb.10208403733148595&type=3>
[image: Vineet Kumar's photo.]
<https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10208403675827162&set=pcb.10208403733148595&type=3>
[image: Vineet Kumar's photo.]
<https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10208403676347175&set=pcb.10208403733148595&type=3>
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20160307/23d5f321/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list