[दीवान]अन्ना के ऐसे चेले कुछ भी कर सकते हैं

vineet kumar vineetdu at gmail.com
Tue Mar 15 14:07:37 CDT 2016


अन्ना हजारे के चेले ने यदि कहा है कि मैं मारूंगा कन्हैया को गोली तो इसमे
मुझे कोई आश्चर्य नहीं है. मैंने अन्ना की भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन जिसे कि
मैंने रियलिटी शो पैटर्न के तहत विश्लेषित किया, अपनी आंखों से ये नजारा देखा-
बिना हेलमेट के लोग बाईक पर सर्र से पिक थूकते निकल जाते, बैन की लौ..देश में
बहुत भ्रष्टाचार बहुत हो रखी है, बैनचो..कुछ करना होगा.
हर दौर में कोई न कोई एक टोपी निकल आती है जिसे पहनकर एक से एक लंपट देश का
सच्चा सपूत हो जाता है. तीन साल पहले ये भ्रष्टाचार विरोधी टोपी बंट रही थी और
उनमे भी लंपट थे और अब राष्ट्रभक्ति की. लंपटता का स्वर हर टोपी के साथ उंचा
होता जा रहा है.

अन्ना हजारे ने अपने गांव रालेगांव में जिन तीन चीजों पर पाबंदी लगवाई थी उनमे
से एक केबल टीवी नेटवर्क भी था. लेकिन वो खुद भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के
जंतर-मंतर से पहले जी टीवी के सारेगमप लिटिल चैम्प्स में पहुंचे थे. अब जिसका
गुरू रियलिटी शो के भरोसे देश में आंदोलन खड़ी करना चाह रहा हो, उसका चेला
टीवी देखकर किसी की हत्या तक के फैसले तक पहुंच गया हो, इसमे आश्चर्य कैसा ?
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20160316/f7b36260/attachment.html>


More information about the Deewan mailing list