[दीवान]गांधीवादी को गांधीवादी कहने के बजाय कट्टर गांधीवादी कहना जरूरी है क्या ?
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Mon Jul 17 03:03:13 CDT 2017
अभी एक लेख से गुजरते हुए देखा कि प्रभाष जोशी को गांधीवादी बताने से पहले
कट्टर शब्द का प्रयोग किया गया. मतलब प्रभाष जोशी को गांधीवाद के प्रति अटूट
आस्था और प्रतिबद्धता बताने के लिए कट्टर जोड़ना लेखक को अनिवार्य लगा.
पता नहीं क्यूं मुझे किसी भी विचारधारा का समर्थक या आस्था रखनेवाले के लिए उस
विचारधारा या पंथ के साथ कट्टर शब्द जोड़ा जाना खटकता है. इसका ये बिल्कुल
अर्थ नहीं है कि कट्टर एक गैरजरुरी शब्द है. लेकिन
जैसे ही गांधीवादी के बजाय कट्टर गांधीवादी प्रयोग किया जाता है, मुझे लगता है
कि प्रयोग करनेवाले के दिमाग में कहीं न कहीं ये चल रहा होता है कि सिर्फ
गांधीवादी लिखने से उस व्यक्ति की प्रतिबद्धता ठीक से रेखांकित नहीं हो पाएगी.
यानी इस शब्द में वो भरपूर अर्थ नहीं है जो होने चाहिए. इसकी एक वजह ये भी हो
सकती है कि ऐसे शब्द इतना ज्यादा प्रचलन में हैं कि उनके भीतर के अर्थ कई बार
घिस जाते हैं.( देवता कर गए हैं इन प्रतीकों पर कूच, वासन घिसने से मुलम्मा
छूट जाता है- अज्ञेय ). दूसरा कि लेखक गांधीवादियों की भी शायद कोई श्रेणी
निर्धारित की जाने की कोशिश कर रहा हो.
गांधीवादी कहने से बहुत स्पष्ट होता है कि ये व्यक्ति के आचरण में, जीवन में
गहरी धंसी हुई जीवन पद्धति है. आगे कट्टर लगा देने से ऐसा आभास होता है कि जो
इसका पालन नहीं करेगा, गांधीवादी उन्हें जीने नहीं देंगे, वो इसे बाकी लोगों
पर थोपने के लिए कुछ भी कर गुजर जाएंगे. ऐसे में कोई विचारधारा जीवन पद्धति के
बजाय पॉलिसी हो जाने के बोध कराती है कि आपको हर हाल में अपनानी पड़ेगी. आखिर
हम किसी जीवन पद्धति के खोने से पहले उसके भीतर भरे शब्दों के अर्थ को ही तो
पहले खो देते हैं.
जो भी हो, कट्टर गांधीवादी शब्द पढ़ते हुए मन को तो बाद में पहले आंखों में ही
चुभने लग जाते हैं. गांधीवादी तो गांधीवादी होता है इसमे क्या कट्टर क्या
मुलायम ? जिन्हें इसमे आस्था नहीं होगी वो गांधीवादी कहलाते हुए भी एक संज्ञा
भर ही होगा, उन पर विशेषण लाद देने से भी क्या हो जाएगा ?
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.mail.sarai.net/pipermail/deewan_mail.sarai.net/attachments/20170717/f0fa3a67/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list