[Deewan] रिमिक्स , अश्लीलता , सज़ा और माफ़ी
Ravikant
ravikant at sarai.net
Wed Mar 22 15:53:02 IST 2006
रिमिक्स, अश्लीलता, सज़ा और माफ़ी
आज के अमर उजाला से. x-posing ke liye kshama sahit.
ravikant
http://www.amarujala.com/today/homenews.asp?home=1shuttal.asp
अश्लील रिमिक्स दिखाने वालों से मंत्रालय खफा
तीन दिन माफी मांगेंगे म्यूजिक चैनल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
घरों में खुले आम अश्लीलता परोसने वाले छोटे पर्दे पर भी अब सेंसरशिप का असर
दिखेगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अश्लील रीमिक्स वीडियो दिखाने वाले
चैनलों पर सख्ती करते हुए उन्हें सख्त चेतावनी जारी कर दी है। ऐसे सात म्यूजिक
चैनलों को तीन दिन तक लगातार अपने चैनलों पर क्षमा याचना दिखाते रहने की सजा भी
दी गई है। टीवी चैनलों पर शराब और सिगरेट के छद्म विज्ञापन दिखाए जाने को भी
सरकार ने गंभीरता से लेते हुए 31 चैनलों को नोटिस जारी किया है।मंत्रालय के
मुताबिक ईटीसी, चैनल वी, एमटीवी म्यूजिक, बी फोर यू म्यूजिक, बल्ले बल्ले
म्यूजिक, आईटीवी म्यूजिक और एमएच वन को अश्लीलता परोसने का दोषी पाया गया है।
इन चैनलों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि ये भविष्य में ऐसे अश्लील वीडियो
का प्रसारण नहीं करें। इन्हें तीन दिन तक लगातार चौबीसों घंटे अपने चैनल की
स्क्रीन पर एक पट्टी चलाने को कहा गया है जिसमें लिखा गया हो कि इन्होंने
नियमों का उल्लंघन किया है और भविष्य में ये ऐसा नहीं करेंगे। मंत्रालय के
अधिकारी के मुताबिक इन चैनलों को केबल टीवी नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट 1995 के
उल्लंघन का दोषी पाए जाने की वजह से यह सजा दी गई है।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने उन टीवी चैनलों को भी कारण बताओ नोटिस थमा दिया
है जिन पर परोक्ष तरीके से शराब या तंबाकू उत्पादों का विज्ञापन दिखाया जा रहा
है। ऐसे 31 चैनलों को नोटिस दिया गया है। मंत्रालय के अधिकारी इस बारे में
बताते हैं कि एडवर्टाइजिंग कोड के मुताबिक सिगरेट, तंबाकू उत्पाद, शराब या
दूसरे नशीले पदार्थों के उत्पादन, बिक्री या उपयोग को सीधे या परोक्ष तरीके से
बढ़ावा देने वाला कोई भी विज्ञापन दिखाने की इजाजत नहीं है। मगर इन चैनलों ने 13
श्रेणियों के ऐसे विज्ञापन दिखाए हैं जिनमें परोक्ष तरीके से ऐसे उत्पादों का
विज्ञापन किया गया है।
-------------------------------------------------------
More information about the Deewan
mailing list