[दीवान]अब जेल में नहीं,आज से बिग बॉस में होगा कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी
vineet kumar
vineetdu at gmail.com
Sun Oct 7 13:39:14 IST 2012
जिस असीम त्रिवेदी को वापस स्कूल जाकर फिर से समाज विज्ञान की किताबें पढ़नी
चाहिए थी, वो अब आज से बिग बॉस 6 में नजर आएगा. जो लोग असीम त्रिवेदी की
महत्वाकांक्षा को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और आजाद आवाज को दबाने का मामला
समझकर उनके साथ झंड़े ले
कर आए आते रहे हैं, फेसबुक स्टेटस शेयर करते रहे हैं, जेल से लिखी चिठ्ठी को
अपनी दीवार पर टांगते आए हैं, मेरी उनसे गहरी सहानुभूति है. जल्दीबाजी की
प्रतिबद्धता ऐसी ही छली जाती है. असीम त्रिवेदी कोई आज से नहीं पिछले सालभर से
लाइम लाइट में आने की कोशिश करते रहे हैं. इसके लिए कभी पिंजरा बनाकर, लैपटॉप
लिए जंतर-मंतर पर धरना दिया, कभी संभावित सेमिनारों का हिस्सा बनने के लिए
बेताब हुए, कभी टीम अन्ना के साथ हुए तो कभी देश के बाकी कार्टूनिस्टों के आगे
अपने को भगत सिंह करार दिया. बिग बॉस की चौखट पर जाना,इज्जत में बट्टा लगना
नहीं है लेकिन जो लोग असीम त्रिवेदी को हीरो बना रहे थे, उन्हें ये सवाल तो
जरुर परेशान करेगा कि समाज का बननेवाला हीरो आखिर पिक्चर ट्यूब में जाकर क्यों
कैद हो गया ? मुझे उम्मीद है, स्वामी अग्निवेश, संपत पाल की तरह असीम त्रिवेदी
के पास भी इसका जवाब पहले से तैयार होगा- इस शो के जरिए वो मानवाधिकारों और
अभिव्यक्ति की बात ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचा सकेंगे.. लेकिन कल तक जिस बिग
बॉस पर कचरा दिखाया जाता रहा है, अश्लीलता और फूहड़ता के चरम पर ये शो जा चुका
था, देर रात प्रसारण इसलिए किया गया ताकि बच्चे इसे न देख सकें तो अब इसके
जरिए कैसे प्रसार हो सकेगा ? अगर टीवी देखनेवाली ऑडिएंस शिथिल,निकम्मी और
बेहया है तो उन्हें आप भला कैसे बदल देंगे..कितना दिलचस्प है न सड़कों पर नारे
लगानेवाले,आंदोलन करनेवाले एक-एक करके पिक्चर ट्यूब में कैद हो जा रहे हैं और
दलील दे रहे हैं कि उनके इस कैद में रहने से पूरी दुनिया आजाद हो जाएगी.. असीम
त्रिवेदी को जो करना था और जहां पहुंचना था, पहुंच गए..जेल की तकलीफ की सारी
कसर बिग बॉस में पूरी होगी, मेरी शुभकामनाएं..
http://indiatoday.intoday.in/story/cartoonist-aseem-trivedi-bigg-boss-season-6-contestant/1/223470.html
-------------- next part --------------
An HTML attachment was scrubbed...
URL: <http://mail.sarai.net/pipermail/deewan/attachments/20121007/dde5c67d/attachment.html>
More information about the Deewan
mailing list